अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित विभागीय कार्यक्रम में मंच से 'जय श्री राम', 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव' के नारे लगाए। मंत्री ने इसे फेसबुक पर भी शेयर करते हुए लिखा, "अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के केनेडी हॉल के अंदर हर हर महादेव।" पोस्ट वायरल होते ही नया विमर्श छिड़ गया।
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है
टैग:
#AMU, #DineshPratapSingh, #HarHarMahadev, #AligarhMuslimUniversity, #RahulGandhi, #UPPolitics, #BJP, #KennedyHall, #ViralPost, #YogiGovernment
उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
कैनेडी हॉल में लगे धार्मिक नारे, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
उद्यान विभाग के मंडलीय कार्यक्रम के लिए AMU के प्रसिद्ध केनेडी ऑडिटोरियम को चुना गया था। मुख्य अतिथि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने संबोधन के दौरान जमकर धार्मिक नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के केनेडी हॉल के अंदर हर हर महादेव।" उनका यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
राहुल गांधी को बताया 'एक्सिडेंटल नेता', 'बैसाखी पर टिके'
AMU में कार्यक्रम के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल को 'एक्सिडेंटल नेता' करार दिया। कहा कि राहुल अपनी मेहनत या कांग्रेस के दम पर नहीं, बल्कि UP में सपा, बसपा और अपना दल की बैसाखी पर सांसद बने हैं।
'सस्ती लोकप्रियता के लिए लेते हैं PM का नाम': दिनेश प्रताप
मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास कोई ठोस राजनीतिक जमीन या विजन नहीं है। वे अपनी अयोग्यता छिपाने और मीडिया में हेडलाइन बटोरने के लिए बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हैं। उन्होंने कहा, "मोदी जी का नाम लेकर चर्चा में बने रहना और सस्ती लोकप्रियता पाना ही उनका एकमात्र राजनीतिक मकसद रह गया है।"




