पानी समझकर पिया एसिड, होने लगी खून की उल्टियां... हापुड़ में युवती की हालत गंभीर
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर की है।


हापुड़  : उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने दुकान से पानी की बोतल खरीदी, लेकिन उसमें पानी नहीं एसिड भरा था। घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। फिलहाल युवती मेरठ के हायर सेंटर में भर्ती है। 


क्या है पूरा मामला? 
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर की है। आरोप है कि युवती ने दुकानदार से पानी मांगा और उसे एक नामचीन ब्रांड की सील बंद बोतल दी गई। बोतल में पानी की जगह एसिड था। जैसे ही युवती ने घूंट लिया, उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। दुकान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब वायरल है। फुटेज में युवती को बोतल खरीदते देखा जा सकता है। 

पुलिस जांच में क्या? 
परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर किया। हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सवाल ये है कि बोतल में एसिड कैसे पहुंचा और किसकी लापरवाही रही। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार..

अधे से ज्यादा सीटों पर बूथवार डेटा जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ... ...

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का ... ...