शर्मनाक : भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, हेल्स और बटलर खेली तूफानी पारी
जोस बटलर और एलेक्स हेल्स


नई दिल्ली :  टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ भारतीय टीम का टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने का भी सपना अधूरा रह गया है. गुरुवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गया है. जिसके बाद अब 13 नवम्बर को इंग्लैंड का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा.

आज खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम ने बिना विकेट गंवाए 169 रन बनाए थे.
इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 86 और जोस बटलर ने 80 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया. एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी आगे भारतीय गेंदबाजों की एक न चली और घुटने टेक दिए.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया
टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल 5 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद में 63 रन और  विराट कोहली ने 40 गेंद में 50 रन बनाकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला शतक, मैथ्यू हेडन ने मजाक-मजाक कहा था न्यूड वॉक वादा, अब बेटी ने ही कर दिया ट्रोल..

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट महान बल्लेबाज रहे मैथ्यू हेडन ने मजाक-मजाक में यह साहसिक वादा कर दिया था ......

विराट-ऋतुराज का शतक बेकार, एडेन मार्करम की तूफानी पारी से साउथ अफ्रीका ने भारत दूसरे वनडे में हराया, सीरीज 1-1 से बराबर..

एडेन मार्करम के शतक के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों की सूझबूझ भरी पारी के दम पर ......