युवराज ने की ऋषभ पंत से मुलाकात, शेयर की तस्वीर, कहा- फिर उठेगा ये चैंपियन
ऋषभ पंत से मिले युवराज सिंह


नई दिल्ली : भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत से मुलाकात की है. युवराज क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने उनके घर पहुंचे, जो एक भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे और अब धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं। युवराज ने पंत के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि पंत के पैर में पट्टी चढ़ी हुई है। युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, "चैंपियन एक बार फिर से उठेगा। मुलाकात बेहतरीन थी। क्या शानदार इंसान है। मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।' "

पंत ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को अपने रिकवरी की एक झलक दी। पंत ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्विमिंग पूल में टहलते हुए अपनी एक वीडियो जारी की और इसे कैप्शन दिया, "छोटी चीजों, बड़ी चीजों और बीच की हर चीज के लिए आभारी हूं।"

पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे। पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह डेविड वॉर्नर को उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। अक्षर पटेल वार्नर के डिप्टी होंगे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें