आईपीएल 2025 : सीजन की पहली फिफ्टी, 7 मैचों में रोहित के फॉर्म पर हार्दिक पांड्या ने दिया बयान टैग:#RohitSharma, #MumbaiIndians, #IPL2025, #ChennaiSuperKings, #HardikPandya, #रोहितशर्मा, #मुंबईइंडियंस, #आईपीएल2025, #चेन्नईसुपरकिंग्स, #हार्दिकपंड्याहार्दिक पंड्यानई दिल्ली : खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा ने आखिरकार आईपीएल 2025 में अपना पहला अर्धशतक लगा ही दिया. सात मैच में पहली बार उन्होंने पचास का आंकड़ा पार किया और चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ नाबाद 76 रन की मैच विनिंग पारी खेली. 26 गेंद पहले नौ विकेट से मिली इस धमाकेदार जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या गदगद नजर आए.मुंबई इंडियंस के कप्तान ने मैच जीतने के बाद कहा कि वे सरल क्रिकेट खेलने और अपनी रणनीति को मैदान पर उतारना चाहते हैं. साथ ही साथ उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रोहित शर्मा की फॉर्म पर भी बड़ा बयान दिया.पंड्या ने मैच के बाद कहा, ‘रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो जब लय में होते हैं तो विपक्षी टीम के हाथों से छीनकर अपने दम पर जीत दिला देते हैं. हर खिलाड़ी अपना योगदान दे रहा है. हम सिर्फ सरल क्रिकेट और अपनी रणनीति को अमली-जामा पहनाने पर ध्यान दे रहे हैं.’खूब गरजा रोहित-सूर्या का बल्लामुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (नाबाद 76 रन) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68 रन) के नाबाद अर्धशतकों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में 114 रन की अटूट साझेदारी से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.धोनी ने बताया कहां हो रही चूकी?पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘हम अच्छा स्कोर बनाने से काफी पीछे थे और हमें पता था कि बाद में ओस पड़ने वाली है. हमें थोड़ा जल्दी आक्रमण शुरू करना चाहिए था क्योंकि बाद में बुमराह को भी आना था जो अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. 175 का स्कोर काफी कम था और पहले छह ओवर में ज्यादा रन देने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है.’(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
क्या आज CSK और SRH के बीच होने वाले मुकाबले में खेलेंगे धोनी ? रिटायरमेंट को लेकर भी सस्पेंस ..सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया था कि एमएस धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली ......
हार्दिक पांड्या दूसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, GF माहिका शर्मा संग लेंगे सात फेरे?..सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, हार्दिक और माहिका इसी महीने शादी करके हमेशा के लिए ......
देवी जी जो रायता फैलाकर गई हैं... हम उसी को निपट रहे हैं कोर्ट में, विनेश फोगाट के आरोपों पर बृजभूषण हमला ..महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंगलवार ......