जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला शतक, मैथ्यू हेडन ने मजाक-मजाक कहा था न्यूड वॉक वादा, अब बेटी ने ही कर दिया ट्रोल
जो रूट और ग्रेस हेडन


नई दिल्ली : इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ दिया. इससे सबसे ज्यादा राहत केवल इंग्लैंड टीम को ही नहीं मिली, बल्क‍ि मैथ्यू हेडन भी इससे खुश हैं..

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट महान बल्लेबाज रहे मैथ्यू हेडन ने मजाक-मजाक में यह साहसिक वादा कर दिया था कि अगर रूट इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं लगा पाए, तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में न्यूड घूमेंगे.

रूट ने शानदार अंदाज में शतक लगाकर न सिर्फ इंग्लैंड की पारी संभाली, बल्कि हेडन को भी एक बड़ी 'शर्मिंदगी' से बचा दिया. अब इस पर हेडन की बेटी ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दी और रूट को 'सबकी आंखें बचाने' के लिए धन्यवाद कहा.

 मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस ने इंग्लैंड के स्टार जो रूट की तारीफ करते हुए लिखा- रूट थैंक यू, तुमने हम सबकी आँखें बचा लीं ????

वैसे एशेज में ब्रिस्बेन के गाबा में हो रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्टम्प तक इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 325 रन बनाए. जो रूट 132 और जोफ्रा आर्चर 32 रन बनाकर नाबाद हैं.  इंग्लैंड और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मुकाबले का गुरुवार (4 द‍िसंबर) को मैच का पहला दिन रहा. यह मुकाबला डे-नाइट और पिंक बॉल टेस्ट है. ध्यान रहे ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में हुए टेस्ट मैच को दो दिनों में जीत लिया था.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें