सुपर ओवर में श्रीलंका-ए से 6 रन से हारा इंडिया-ए, वैभव फेल, फाइनल की उम्मीदों को झटका
सुपर ओवर में हारी टीम इंडिया


दांबुला : ट्राई सीरीज 2026 के चौथे मुकाबले में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी। सोमवार 15 जून को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में दोनों टीमें 265 रन पर टाई हो गईं। सुपर ओवर में श्रीलंका ने 16 रन बनाए, जवाब में भारत 10 रन ही बना सका। इस हार से तिलक वर्मा की टीम की फाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

मैच टाई, सुपर ओवर में गंवाई बाजी
पहले बैटिंग करते हुए इंडिया-ए ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए भी 9 विकेट पर 265 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 5 रन चाहिए थे, पर अरशद खान ने सदीरा समरविक्रमा को 93 रन पर बोल्ड कर दिया। आखिरी बॉल पर 2 रन चाहिए थे, पर चमिका गुणसेकरा रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए। भारत की ओर से सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी उतरे, लेकिन 17 रन के टारगेट में 10 रन ही बन पाए।

सूर्यांश-विप्रज की शतकीय साझेदारी, श्रीलंका के लिए सदीरा ने ठोके 93
भारत की शुरुआत खराब रही। वैभव सूर्यवंशी 21, प्रभसिमरन 11, तिलक वर्मा 23 और ऋतुराज गायकवाड़ 37 रन बनाकर आउट हुए। 161/7 पर संकट में फंसी टीम को सूर्यांश शेडगे 72 रन और विप्रज निगम 51 रन ने संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 104 रन जोड़कर स्कोर 265 तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला 37 रन और सदीरा समरविक्रमा 93 रन ने फाइट की। सदीरा ने वानुजा सहान 25 रन और विजयकांत व्यासकांत 18 रन के साथ अहम साझेदारियां कीं। विजयकांत और मोहम्मद शिराज ने 3-3 विकेट लिए।

फाइनल की रेस में पिछड़ा भारत, अब अफगानिस्तान से करो या मरो
तिलक वर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए ने पहले मैच में श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया था। दूसरे मैच में अफगानिस्तान-ए से DLS नियम से 4 रन से हार मिली। अब श्रीलंका से सुपर ओवर में हार के बाद भारत के 3 मैच में सिर्फ 1 जीत है। टीम अब 17 जून को आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान-ए से भिड़ेगी। फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ये मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और नेट रन रेट पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक खेल की खबरें

15 साल 99 दिन में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी बने भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर, सचिन और शेफाली वर्मा को छोड़ा पीछे ..

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ......