चंडीगढ़ में यूपी का डंका: कैडेट जूडो में वैभव को गोल्ड, शनि-शिवम को ब्रॉन्ज
मेरठ के वैभव सेन ने गोल्ड जीता, जबकि हापुड़, वाराणसी के खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।


लखनऊ : चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी ने 1 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक समेत कुल 9 स्थान हासिल किए। 29 राज्यों के बीच हुई इस प्रतियोगिता की पदक तालिका में यूपी को पांचवां स्थान मिला। मेरठ के वैभव सेन ने गोल्ड जीता, जबकि हापुड़, वाराणसी के खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।


वैभव सेन को गोल्ड, हापुड़-वाराणसी के खिलाड़ियों ने जीते ब्रॉन्ज
मेरठ के वैभव सेन ने -73 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यूपी का नाम रोशन किया। हापुड़ के शिवम ने -50 किग्रा में, वाराणसी के शनि यादव ने -66 किग्रा में, हापुड़ की असमा ने -40 किग्रा में और हापुड़ की महक ने -52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीते। यूपी के खाते में कुल 1 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज आए।


यूपी के 4 जूडोका टॉप-7 में, 29 राज्यों ने लिया हिस्सा
गोल्ड-ब्रॉन्ज के अलावा 4 खिलाड़ियों ने टॉप-7 में जगह बनाई। मुरादाबाद के अंशुमन चौधरी -81 किग्रा में और हापुड़ के अवनीश राठी -90 किग्रा में पांचवें स्थान पर रहे। मेरठ के ध्रुव चौधरी -60 किग्रा में और मुरादाबाद के प्रबल सिंह +90 किग्रा में सातवें स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के जूडोकाओं ने हिस्सा लिया था।


पदक तालिका में यूपी पांचवें नंबर पर
यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कि टीम के शानदार प्रदर्शन से यूपी पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। हापुड़ जिले से सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों ने पदक या पोजीशन हासिल की। मेरठ से 2 और मुरादाबाद-वाराणसी से 1-1 खिलाड़ी ने यूपी के लिए पदक जीते।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक खेल की खबरें

15 साल 99 दिन में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी बने भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर, सचिन और शेफाली वर्मा को छोड़ा पीछे ..

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ......