नई दिल्ली : FIFA वर्ल्ड कप के बीच अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के घर से बुरी खबर आई है। मेसी के पिता 68 साल के जॉर्ज मेसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। परिवार ने बयान जारी कर अफवाहों पर रोक लगाने की अपील की है। अर्जेंटीना में जॉर्ज मेसी के निधन की झूठी खबरें फैलने के बाद परिवार को सामने आना पड़ा। मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 3-0 की जीत के बाद माना था कि वे निजी जिंदगी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
परिवार का बयान: 'जॉर्ज मेसी की हालत में सुधार, अफवाह न फैलाएं'
मेसी परिवार ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि जॉर्ज मेसी इस समय स्वास्थ्य संबंधी चुनौती का सामना कर रहे हैं। वे मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं, इलाज चल रहा है और हालत में पॉजिटिव प्रोग्रेस दिख रही है। हालांकि परिवार ने बीमारी का खुलासा नहीं किया। बयान में कहा गया: "इस समय वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं, रिकवर कर रहे हैं और अपनी स्थिति में सकारात्मक सुधार दिखा रहे हैं।"
निधन की अफवाहों पर जताई नाराजगी, की ये अपील
अर्जेंटीना में जॉर्ज मेसी के निधन की अफवाहें तेजी से फैल गई थीं। इसके बाद परिवार को बयान जारी करना पड़ा। परिवार ने मीडिया और लोगों से अपील की कि ऐसे संवेदनशील समय में जिम्मेदारी, संयम और इंसानियत दिखाएं। बयान में कहा गया कि किसी की सेहत और परिवार की मानसिक शांति को अटकलों का विषय नहीं बनाना चाहिए। जॉर्ज मेसी की सेहत से जुड़ा कोई भी नया अपडेट आधिकारिक तौर पर परिवार ही देगा।
वर्ल्ड कप के बीच निजी जंग लड़ रहे मेसी
अर्जेंटीना ने अपने पहले वर्ल्ड कप मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। मैच के बाद मेसी ने कहा था कि वे निजी जिंदगी में कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन वजह नहीं बताई थी। अब साफ हो गया है कि पिता की तबीयत को लेकर वे चिंतित हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम की अगुआई करते हुए मेसी परिवार की इस मुश्किल का सामना कर रहे हैं।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)