रामपुर में सपा को झटका, बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने सपा उम्मीदवार असीम रजा को 42,048 वोटों से हराया टैग:#UttarPradesh, #LokSabhaseatbyElection, #AzamKhanSamajwadiParty, #BharatiyaJanataParty, #candidateGhanshyamSingh, #AsimRazaबीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधीलखनऊ : उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. यहां इस बार बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम रजा को 42,048 वोटों से सपा हरा दिया है.गौरतलब है कि रामपुर आजम खान का गढ़ माना जाता रहा है. आजम खान यहां से कई बार विधायक और सांसद रहे हैं. साल 2019 में रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान यहां से चुनाव जीते थे. इसके बाद 2022 को विधानसभा चुनाव में भी आजम ने इस सीट से जीत दर्ज की गई है.बता दें कि विधायक बनने के बाद आजम खान लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब यहां लोकसभा उपचुनाव कराए गए. दो साल से ज्यादा वक्त तक जेल में रहकर बाहर आए आजम खान ने अपने समर्थक असीम रजा को इस सीट से उतारा था.आजम खान ने खुद असीम के नाम की घोषणा की थी वो अपने दम पर ही पूरा प्रचार कर रहे थे. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां एक बार भी प्रचार के लिए नहीं पहुंचे थे, जबकि बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
एक्शन में CM योगी, प्रदेश में गैस-तेल की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, DM-SP को दिए सख्त निर्देश..सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में तेल और गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर ......
26 शर्तों के साथ अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को मिली इजाजत, गाइडलाइन जारी ..जिला प्रशासन ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्तावित गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध कार्यक्रम को लेकर 26 ......
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, इस तरह बचाई जान ..घायल अवस्था में प्रयागराज जंक्शन पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी ने सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर इस हमले ......