यूपी : गोंडा में डॉक्टर ने इलाज कराने आई महिला से किया रेप, वीडियो वायरल
File Photo


लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक डॉक्टर को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है. डॉक्टर पर आरोप है कि उसने इलाज कराने आई एक महिला को गलत इंजेक्शन देकर अपनी हवस का शिकार बनाया और उसका वीडियो भी बना लिया. मामले में सीओ सिटी लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ रेप से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिफ्तार कर लिया गया है.  घटना जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे की है. आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश करने की तैयारी है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

वीडियो वायरल होने पर सामने आया मामला
जानकारी के मुताबिक घटना का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी की अजमल के रूप में हुई है जो खरगूपुर थाना क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक चलाता था. पुलिस ने बताया की पीड़िता मंगलवार को उसके पास इलाज कराने के लिए गई थी इसी दौरान उसने गलत इंजेक्शन देकर उसके साथ बलात्कारकी घटना को अंजाम दे दिया.

रेप के बाद महिला को धमकाया
महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. वहीं घटना का वीडियो एक अज्ञात शख्स ने बनाया था. जिसके बाद उसने इस वीडियो को वायरल कर दिया. मामले में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा, ''महिला की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.''

गौरतलब है कि इसी तरह का एक मामला लखनऊ जिले से सामने आया था, जहां एक युवती ने अस्पताल के डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था. महिला ने आरोप लगाया था कि उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर दोनों ने उसका रेप किया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका: बृजभूषण के करीबी नेता भवानी भीख शुक्ला अपने बेटों संग सपा में शामिल

यूपी चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका: बृजभूषण के करीबी नेता भवानी भीख शुक्ला अपने बेटों संग सपा में शामिल..

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (SP) लगातार अपने कुनबे को मजबूत ......