विशेष समुदाय के व्यक्ति को रास्ते में दफनाया, 25 परिवारों का रास्ता हुआ बंद
मार्ग खुलवाने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।


रेउसा (सीतापुर)। रेउसा के नगरौली गांव में शनिवार को चक मार्ग रास्ते पर मुस्लिम पक्ष के मृतक व्यक्ति को दफना दिया गया। 25 परिवारों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया। पीडि़तों द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार को लिखित में शिकायत दिया गया। घटना की जानकारी पाकर बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप अवस्थी अपनी टीम के साथ नगरौली गांव के पूरवा वासी पहुंचे। जहां पीडि़त परिवार सूरज सिंह, सतीश कुमार, स्वाति सिंह, लल्लू, रवि कुमार, राम लखन, मोहम्मद उस्मान, सुमन सिंह, मीनू, उषा आदि 25 परिवार के लोगों ने बताया शनिवार को मुस्लिम असगर पुत्र सिरदार की मौत हो गई थी। जिसको करीब 25 वर्षों से अधिक पुराने रास्ते पर कब्र खोदकर दफना दिया गया। मना करने पर मारपीट करने को उतारू हो गये। 

पुलिस द्वारा इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। घटनास्थल से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे संदीप अवस्थी ने तहसीलदार बिसवां से फोन से बात कर समस्या के बारे में अवगत कराया। उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया 25 परिवार के मार्ग रास्ते पर कब्र खोदकर शव को दफनाया गया जिससे रास्ता अवरुद्ध किया। दस बिसुवा भूमि जहां पर होली दीपावली को हिंदू रीति रिवाज के कार्यक्रम किए जाते हैं। उस भूमि पर मुस्लिम पक्ष के ग्रामीणों द्वारा जबरदस्ती मृतक व्यक्ति का शव दफनाया गया और भूमि को विवादित बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिसे जल्द ही निपटारा किया जाए अगर निपटारा नहीं किया जाता है तो हम लोग इसका आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। गांव में मामला तूल पकड़ रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया मामले की जानकारी संज्ञान में है जिसको राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया रास्ता पगडंडी का बना हुआ है पड़ोस में ही कब्रिस्तान तालाब बना हुआ है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें