दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म, यूपी के मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह, कुछ देर बाद ग्रहण करेंगे कार्यभार
नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह


लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव का ऐलान हो चुका है. 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है. इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है. आईएएस मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. वह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं. रविवार को दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में अब उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है.

मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने के बादआज दोपहर बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे. मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे. बता दें कि दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था. इसके बाद साल 2022 में फिर एक साल का सेवा विस्तार दिया गया. फिर साल 2023 दिसंबर में कार्यकाल खत्म होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव नजदीक होने के चलते तीसरी बार छह महीने का सेवा विस्तार किया गया.

अब आईएएस मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं. वह कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं. वह गौतमबुद्ध नगर कलेक्टर भी रह चुके हैं. इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. प्रदेश सरकार की कई योजनाओं की जमीनी स्तर पर उतारने में मनोज कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रहे है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ......

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ......