बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 महीने बाद उतारी पगड़ी, सरयू में लगाई डुबकी, किये रामलला के दर्शन
सरयू में डुबकी लगाते बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी


अयोध्या : बुधवार को अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरयू में डुबकी लगाई. इस दौरान उन्होंने अपनी पगड़ी (मुरेठा) भी उतारी है. बता दें कि करीब 22 महीने बाद सम्राट चौधरी ने पगड़ी खोलकर रामलला को समर्पित कर दिया. सम्राट चौधरी के साथ बीजेपी के कई अन्य नेताओं ने में भी सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई है.इसके बाद प्रभु श्रीराम के दर्शन किए.

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीते करीब 22 महीनों से पगड़ी बांध रखी थी. अब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी मुरेठा को संपर्ण करने आया हूं. सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट शेयर कर लिखा-

बंदउँ अवध पुरी अति पावनि। सरजू सरि कलि कलुष नसावनि॥
प्रनवउँ पुर नर नारि बहोरी। ममता जिन्ह पर प्रभुहि न थोरी॥

प्रातः अयोध्याधाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट, प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला।

जय अयोध्या धाम की
जय-जय श्रीराम की


वहीं सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोगों ने 2 साल पहले बिहार से महागठबंधन की सरकार को हटाने का अभियान शुरू किया था. इसी साल 28 जनवरी को आदरणीय नीतीश कुमार जी हमारे साथ आ गए. उनको मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हमलोगों ने तय किया था किया अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के चरणों में पगड़ी को समर्पित करने का काम करेंगे. इसलिए हम लोग यहां पहुंचे हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

जर्मनी में होम्योपैथिक के ऐतिहासिक सम्मेलन में सम्मानित हुए डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी आईना ने भी किया सम्मान

जर्मनी में होम्योपैथिक के ऐतिहासिक सम्मेलन में सम्मानित हुए डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी आईना ने भी किया सम्मान..

लखनऊ होम्योपैथिक चिकित्सा आदर्श त्रिपाठी को जर्मनी स्विट्जरलैंड पेरिस और फ्रांस में जटिल एवं असाध्य रोगों को ......