बागपत : महिला ने सिपाही पर लगाया गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो भी बनाया टैग:#UttarPradesh, #Baghpat, #ConstableRapedWoman, #WomanThreatenedToCommitSuicide, #उत्तरप्रदेश, #बागपत, #सिपाहीनेमहिलासेरेप, #महिलानेदीआत्मदाहकीधमकी पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने उसे उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को मजबूर किया और इसी बहाने उसे थाने बुलाकर फिर से जबरदस्ती की. बागपत : यूपी के बागपत में यूपी पुलिस के एक सिपाही पर महिला ने रेप, ब्लैकमेल और शादी का झांसा देकर शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों समेत थाने में आत्मदाह की धमकी देती नजर आ रही है.महिला का कहना है कि आरोपी सिपाही सुशील, जो इस समय सहारनपुर में तैनात है, उसने उससे दोस्ती की, शादी का वादा किया और फिर 18 महीने तक 20 बार दुष्कर्म किया. महिला के अनुसार, सिपाही ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने उसे उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को मजबूर किया और इसी बहाने उसे थाने बुलाकर फिर से जबरदस्ती की. जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो सिपाही ने दूरी बना ली और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है.पीड़िता ने वीडियो बनाकर और शिकायती पत्र वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है. उसने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह थाने में अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी.मामले में बागपत पुलिस के एएसपी एनपी सिंह ने कहा कि महिला और आरोपी दोनों बागपत के निवासी हैं, लेकिन आरोपी फिलहाल सहारनपुर में तैनात है. उन्होंने बताया कि सहारनपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ......
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ......
CM योगी ने दिखाई 45 EV बसों को हरी झंडी, बोले- 2017 के बाद वर्ल्डक्लास रोड-एयर कनेक्टिविटी..पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर लखनऊ में प्रदर्शनी लगाई गई है। इससे पहले ......