पत्नी ने प्रेमी से पति को पिटवाया, सरिए से फोड़ी आंख, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर
विजय की पत्नी के साथ सूरज के अवैध संबंध थे. इसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया.


फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते पति की बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल पति को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से अब उसे आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.


जानकारी के अनुसार, चुल्हावली नगला सिंघी क्षेत्र के निवासी विजय चूड़ी की एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. सोमवार को वह अपने काम पर जा रहे थे. इसी दौरान नगला सदा के पास उनके ही गांव के दो युवकों- सूरज और उपेश ने उन्हें लाठी और सरिए से बुरी तरह पीट दिया. हमले में सरिए की चोट विजय की एक आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विजय की पत्नी के साथ सूरज के अवैध संबंध थे. इसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों सूरज और उपेश को हिरासत में ले लिया है.

वहीं, घायल के भाई सुरेश ने कहा कि मेरी भाभी किसी और से प्रेम करती है. वह उसके साथ भाग गई थी. विरोध पर मेरे भाई को रास्ते में पकड़कर सरिया और डंडों से पीटा गया, जिससे उनकी आंख फूट गई. उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है. हालत गंभीर बनी हुई है.  

मामले में रवि शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) फिरोजाबाद ने बताया कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है.  

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

26 शर्तों के साथ अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को मिली इजाजत, गाइडलाइन जारी

26 शर्तों के साथ अविमुक्तेश्वरानंद के लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम को मिली इजाजत, गाइडलाइन जारी ..

जिला प्रशासन ने लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्तावित गौ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध कार्यक्रम को लेकर 26 ......

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, इस तरह बचाई जान

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, इस तरह बचाई जान ..

घायल अवस्था में प्रयागराज जंक्शन पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी ने सीधे तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर इस हमले ......