बाढ़ की चपेट में वृंदावन, जायजा लेने निकले प्रेमानंद महाराज, देखा यमुना का रौद्र रूप, बोले- दूर होगा संकट
प्रेमानंद महाराज एक स्टीमर में सवार होकर यमुना के उफनते पानी को देखने पहुंचे.


मथुरा  :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में यमुना का कहर देखने को मिल रहा है. जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है. पानी शहर में प्रवेश कर चुका है. निचले इलाकों में खेत-खलिहान, घर-मकान से लेकर मंदिर तक डूब चुके हैं. हजारों लोग पलायन को मजबूर हैं. बांके बिहारी को जाने वाले वीआईपी मार्ग पर चार से पांच फीट पानी भरा हुआ है. स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. 

हालांकि, पुलिस-प्रशासन एक्टिव है. इस बीच यमुना नदी में आई भयानक बाढ़ का जायजा लेने के लिए, वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज भी बाहर निकले. प्रेमानंद महाराज एक स्टीमर में सवार होकर यमुना के उफनते पानी को देखने पहुंचे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रेमानंद का यह कदम इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर वे अपनी कुटिया से बाहर नहीं निकलते.

वायरल वीडियो के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज ने यमुना के रौद्र रूप को देखकर कहा कि यह सब प्रभु की लीला है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस आपदा को ईश्वरीय प्रकोप न मानें, बल्कि इसे प्रकृति का एक हिस्सा समझें. प्रेमानंद महाराज ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में सभी को धैर्य और साहस के साथ काम लेना चाहिए.

गौरतलब है कि मथुरा-वृंदावन के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. कई घाट और मंदिर पानी में डूब गए हैं. स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है. इस बीच प्रेमानंद महाराज का बाढ़ का जायजा लेने निकलना, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

स्टीमर से बाढ़ का जायजा लेने के दौरान महाराज के साथ उनके कुछ शिष्य भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि "जिस तरह से प्रभु ने गोवर्धन लीला में भक्तों की रक्षा की थी, उसी तरह वे आज भी सबकी रक्षा करेंगे." उन्होंने भक्तों को विश्वास दिलाया कि यह संकट भी जल्द ही दूर हो जाएगा.  


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

संभल हिंसा : कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी पर FIR करने के दिए निर्देश, SP बोले- नहीं करेंगे

संभल हिंसा : कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी पर FIR करने के दिए निर्देश, SP बोले- नहीं करेंगे..

चंदौसी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर ......