लखनऊ में मामा ने भांजे को पिलाई शराब, फिर गला घोंटकर की हत्या, खेत में फेंका शव
मौके पर पहुंची पुलिस


लखनऊ: इटौंजा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां रिश्ते के मामा ने ही अपने 22 साल के भांजे की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव केले के खेत में फेंक दिया। मृतक जानकीपुरम में आइसक्रीम पार्लर चलाता था। पुलिस ने आरोपी मामा ब्रजेश सिंह को हिरासत में ले लिया है।

मड़ियांव निवासी सचिन सिंह को सोमवार रात करीब 9 बजे उसका रिश्ते का मामा ब्रजेश इटौंजा ले गया था। देर रात दोनों ने साथ शराब पी। मौके से शराब की बोतल भी मिली है। नशे में किसी बात पर कहासुनी हुई और ब्रजेश ने सचिन का गला घोंट दिया। हत्या की असल वजह अभी साफ नहीं है।

मंगलवार सुबह गांव के एक युवक ने ब्रजेश के बड़े भाई पौरूष सिंह को हत्या की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो घर से 500 मीटर दूर केले के खेत में सचिन का शव मिला। शव पर सिर्फ नेकर-बनियान थी और गले पर रस्सी के गहरे निशान थे। वारदात के बाद ब्रजेश फरार हो गया था, लेकिन बड़े भाई पौरूष ने उसे झांसा देकर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

सचिन के नाना के मुताबिक, मामा-भांजे में गहरी दोस्ती थी। दोनों हमेशा साथ रहते थे। सोमवार रात 10 बजे सचिन ने मां को फोन कर बताया था कि वह मामा के घर है और सुबह सीधे पार्लर जाएगा। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह आखिरी बात होगी।

डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने AMU के कैनेडी हॉल में लगाए 'भारत माता की जय' और 'हर हर महादेव'के नारे, फेसबुक पर लिखा- गर्व है..

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यूपी सरकार ......

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित टाटा पंच ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर मौत, 2 ने अस्पताल में तोड़ा दम..

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार दोपहर गंगा एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ......