यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे का दावा, सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, सीट शेयरिंग पर फैसला नेतृत्व करेगा
यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे


नई दिल्ली : यूपी विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। सियासी दल चुनावी मोड में आ गए हैं। इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। सीट शेयरिंग पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।


अविनाश पांडे का दावा: सभी 403 सीटों पर तैयारी पूरी
यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पिछले दो साल में पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों पर तैयारी की है। कांग्रेस यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उनका यह बयान सपा की ओर से सीट शेयरिंग फॉर्मूला साफ करने के बाद आया है।

सपा का फॉर्मूला: नंबर नहीं, जिताऊ उम्मीदवार होंगे आधार
सपा ने साफ किया कि सीट शेयरिंग का आधार नंबर नहीं बल्कि जिताऊ उम्मीदवार होंगे। सपा सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से उन जिलों और विधानसभा सीटों की लिस्ट मांगी जाएगी जहां वह उम्मीदवार उतारना चाहती है। कांग्रेस से यह भी पूछा जाएगा कि संबंधित सीट पर वह किसे लड़ाना चाहती है। फिर दोनों दलों के संभावित उम्मीदवारों में देखा जाएगा कि जातीय समीकरण पर कौन फिट है, कौन ज्यादा मजबूत है और किसके जीतने की संभावना ज्यादा है। टिकट इसी आधार पर बंटेगा।

चुनाव कार्यक्रम से पहले उम्मीदवार तय करने की तैयारी
सपा और कांग्रेस दोनों दल चाहते हैं कि सीट शेयरिंग पर बातचीत जल्द शुरू हो। सपा की कोशिश है कि यूपी चुनाव का कार्यक्रम आने से पहले ही उम्मीदवार तय कर लिए जाएं। पार्टी का मानना है कि इससे उम्मीदवार को तैयारी का पूरा समय मिलेगा। साथ ही अंतिम समय में होने वाली बगावत से चुनावी संभावनाओं को नुकसान नहीं होगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत

सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. सीएम योगी ......