लखनऊ से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, शौचालय में मिला 'Bomb' लिखा टिश्यू
विमान और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई।


लखनऊ : लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान सुबह 10:45 बजे रवाना होने वाला था और उसमें करीब 180 यात्री सवार थे। उड़ान से ठीक पहले क्रू को बम होने की सूचना मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत विमान को रनवे पर रोककर जांच शुरू की। हालांकि जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी अफवाह निकली।


शौचालय में मिला 'Bomb' लिखा टिश्यू पेपर, रनवे पर रोका विमान
जांच के दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर 'Bomb' लिखा था। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पूरे विमान और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। कोई भी विस्फोटक या हानिकारक पदार्थ नहीं मिला। सुरक्षा मंजूरी के बाद फ्लाइट संचालन की प्रक्रिया शुरू की गई।

उड़ान में हुई देरी, 180 यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
बम की अफवाह के चलते फ्लाइट के संचालन में देरी हुई। यात्रियों को कुछ समय तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कानूनी और सुरक्षा प्रक्रियाएं जारी हैं। फिलहाल जांच की जा रही है कि टिश्यू पेपर पर यह शब्द किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ था।

दिल्ली में बिगड़ा मौसम: 3 विमान लखनऊ डायवर्ट
गुरुवार रात दिल्ली में मौसम खराब होने से तीन विमानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट 6E1054 रात 12:18 बजे लखनऊ उतरी और सुबह 07:56 बजे रवाना हुई। गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट 6E6317 रात 12:26 बजे और नागपुर-दिल्ली फ्लाइट 6E6573 रात 12:42 बजे लखनऊ उतरी। दोनों विमान तड़के 3 बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत

सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. सीएम योगी ......