ट्रिपल मर्डर से दहला गोरखपुर: छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे को माराटैग:#Gorakhpur, #TripleMurder, #Bansgaon, #CrimeNews, #FamilyDispute, #JuvenileCrime, #UPPolice, #MurderCase, #AmithGupta, #Sensationalघटनास्थल मौजूद पुलिस गोरखपुर : गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया। पारिवारिक विवाद में 16 साल के छोटे भाई ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई अमित गुप्ता, भाभी रंजना गुप्ता और 3 साल के भतीजे रेयान गुप्ता की हत्या कर दी। घटना रात करीब 3 बजे की है, जब तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर आला कत्ल बरामद कर लिया है।सोते समय किया हमला: तीनों की मौके पर मौतमृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और 3 वर्षीय बेटे रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। रविवार देर रात करीब 3 बजे तीनों अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान 16 वर्षीय छोटे भाई ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।SSP-फोर्स मौके पर: आरोपी हिरासत में, आला कत्ल बरामदसूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसपी दक्षिणी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। मृतक के पिता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।पोस्टमार्टम को भेजे शव: जांच में जुटी पुलिसपुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस तिहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
पानी समझकर पिया एसिड, होने लगी खून की उल्टियां... हापुड़ में युवती की हालत गंभीर..उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने दुकान से ......
'15 दिन में खुद तोड़ो वरना बुलडोजर...', लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग गिराएगा LDA..अलीगंज की वो बिल्डिंग अब गिरेगी, जिसमें 22 जून को आग लगने से 15 मासूमों की जान ......
हनुमानगढ़ी पर नमाज का पाप सपा-कांग्रेस ने किया-सीएम योगी..अयोध्या में ₹432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष ......