पुलिस का बड़ा एक्शन: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, 1 महिला समेत 7 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिलेटैग:#Saharsa, #BiharCrime, #SexRacket, #PoliceRaid, #GuestHouse, #SDPOAlokKumar, #FSLTeam, #HumanTrafficking, #BiharPolice, #CrimeNews, #SadarThanaसांकेतिक तस्वीर सहरसा : बिहार के सहरसा में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस में छापेमारी कर एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने सभी कमरों को सील कर दिया है। आरोप है कि गेस्ट हाउस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक देह व्यापार चल रहा था।सूचना पर पुलिस का एक्शन, FSL टीम ने जुटाए सबूतसदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी के एक मकान में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और छापा मारा।FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने जरूरी सबूत जुटाए। छापेमारी में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान और STF पुलिस शामिल थी।सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलता था धंधा, मोटी रकम वसूलता था संचालकस्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गेस्ट हाउस में काफी दिनों से देह व्यापार चल रहा था। गेस्ट हाउस संचालक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाओं-लड़कियों को बुलाकर रखता था।वह ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। सवाल उठ रहा है कि बीच मार्केट में इतने दिनों से यह अनैतिक काम कैसे चलता रहा। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।1 महिला-6 पुरुष हिरासत में, सभी कमरे सीलछापेमारी के दौरान मौके से एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के सभी कमरों को सील कर दिया है। एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
पानी समझकर पिया एसिड, होने लगी खून की उल्टियां... हापुड़ में युवती की हालत गंभीर..उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने दुकान से ......
'15 दिन में खुद तोड़ो वरना बुलडोजर...', लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग गिराएगा LDA..अलीगंज की वो बिल्डिंग अब गिरेगी, जिसमें 22 जून को आग लगने से 15 मासूमों की जान ......
हनुमानगढ़ी पर नमाज का पाप सपा-कांग्रेस ने किया-सीएम योगी..अयोध्या में ₹432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष ......