राम मंदिर चढ़ावा घोटाला : ट्रस्ट की शिकायत पर 8 नामजद, अखिलेश के आरोप के बाद दर्ज हुई FIR
राम मंदिर


लखनऊ : अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। SIT की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से श्री कृष्ण मोहन की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। यूपी सरकार के निर्देश पर BNS की 6 धाराओं में चोरी, गबन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मुकदमा लिखा गया है।


किन-किन पर दर्ज हुई FIR, क्या हैं आरोप
सूत्रों के मुताबिक FIR में रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष, करुणेश और लवकुश मिश्रा को नामजद किया गया है।


यह FIR BNS की धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत दर्ज हुई है। ये धाराएं चोरी, चोरी में मदद करना, गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी कर्मचारी या संस्थाकर्मी द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत विश्वासघात से जुड़ी हैं। जिन लोगों के पास से रकम मिली है, उन सभी को FIR में नामजद किया गया है।


SIT की जांच के बाद एक्शन, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की तैयारी
शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर SIT ने FIR की सिफारिश की थी। कहा जा रहा है कि इस मामले में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां होंगी। आगे की जांच और संभावित कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।


7 जून को उठा था मामला, VHP ने लगाया सियासी साजिश का आरोप
ये मामला पहली बार 7 जून को राजनीतिक बहस का विषय बना था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया था कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए करोड़ों रुपए के दान में गड़बड़ी हुई है और अदालत से संज्ञान लेने की मांग की थी।

इस पर विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख आलोक कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विवाद खड़ा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पूरी दुनिया देख रही है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें