अयोध्या राम मंदिर में तत्काल आरती पास सेवा शुरू: जानिए मंगला, श्रृंगार और शयन आरती के लिए एंट्री का नया तरीका
File Photo


अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन और आरती की व्यवस्था को और सुगम व पारदर्शी बना दिया है। मंदिर में अब भक्तों के लिए 'तत्काल आरती दर्शन पास' सेवा शुरू की गई है। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु बिड़ला धर्मशाला के सामने बने यात्री सुविधा केंद्र से प्रतिदिन सुबह 9 बजे अपना पहचान पत्र दिखाकर पास प्राप्त कर सकेंगे।

आरती पास के लिए नया शेड्यूल और नियम
ट्रस्ट द्वारा रामलला और राम परिवार की आरतियों के लिए पास बुकिंग का समय निर्धारित कर दिया गया है:

मंगला आरती (सुबह 4:00 बजे) व श्रृंगार आरती (सुबह 6:00 बजे): इन दोनों आरतियों में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को एक दिन पहले पास लेना होगा।

शयन आरती (रात 9:00 बजे): इस आरती के लिए पास उसी दिन जारी किए जाएंगे।

कितने पास होंगे उपलब्ध?
मंदिर ट्रस्ट ने प्रतिदिन दिए जाने वाले पास की संख्या सीमित और तय की है:

तत्काल पास: प्रतिदिन रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 पास निर्धारित हैं।

ऑनलाइन व रेफरल कोटा: ऑनलाइन माध्यम से रोजाना 100 पास जारी होते हैं, जबकि ट्रस्टियों की संस्तुति पर आधारित रेफरल श्रेणी के तहत 75 पास की सुविधा है।

विशेष अतिथि व्यवस्था: जिला प्रशासन या सैनिक सदन के लिए अलग से कोई कोटा नहीं रखा गया है। वीआईपी अतिथियों को सीधे ट्रस्ट से संपर्क करना होगा।

पुराने पासों की समीक्षा और नए बदलाव
व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रस्ट ने नित्य दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के नए पास जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। पूर्व में जारी किए गए लगभग 2,743 पासों की व्यापक समीक्षा की जा रही है। वहीं, जिन पासों की 6 महीने की वैधता समाप्त हो रही है, उनके नवीनीकरण (रिन्यूअल) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार

यूपी में सत्ता वापसी के लिए अखिलेश यादव का 'ट्रिपल सर्वे' दांव, सिर्फ लोकप्रियता पर तय होंगे सपा उम्मीदवार..

अधे से ज्यादा सीटों पर बूथवार डेटा जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ......

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार

प्लास्टिक सर्जरी कराकर बदला चेहरा, फिर लखनऊ में चलाया इंटरनेशनल सेक्स रैकेट: उज्बेकिस्तान की लोला गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानव तस्करी गिरोह का ......