जानें- क्यों हैं भारत में हर वर्ष 1,000 नये व्यावसायिक पायलटों की जरूरत
फाइल फ़ोटो


सरकार ने गुरुवार को कहा कि अनुमान है कि देश में हर साल करीब 1,000 नये व्यावसायिक पायलटों की जरूरत हो सकती है। नागर विमानन राज्य मंत्री वी के सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2021 में देश में भारतीय और विदेशी उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों (एफटीओ) से कुल 862 व्यावसायिक पायलट लाइसेंस (सीएलपी) जारी किये गये थे। उन्होंने कहा कि 2020 में जारी सीएलपी की संख्या 578 और 2019 में 744 थी।

प्रश्न पूछा गया था कि क्या यह सही है कि भारत में एक साल में करीब 200-300 व्यावसायिक पायलटों की मौजूदा उपलब्धता की तुलना में सालाना 1,000 पायलटों की जरूरत है। इसके जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘हां। अनुमान है कि भारत में हर वर्ष करीब 1,000 नये व्यावसायिक पायलटों की जरूरत हो सकती है।’’

इस समय देश में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा स्वीकृत 34 एफटीओ हैं। इनके अलावा छह स्वीकृत प्रशिक्षण संस्थान (एटीओ) हैं जो सीपीएल धारकों को एयरक्राफ्ट टाइप प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

मंत्री ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि अप्रैल-सितंबर 2021 के दौरान भारतीय विमानन कंपनियों का राजस्व बढ़कर 20,690 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पिछले साल में इसी अवधि में 11,810 करोड़ रुपये था।

अधिक बिज़नेस की खबरें

जानें- क्यों हैं भारत में हर वर्ष 1,000 नये व्यावसायिक पायलटों की जरूरत

सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही शुरू होने की जगी उम्मीद, भारत ने शुरू की बातचीत ..

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद शिपिंग कंपनियां होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों ......

जानें- क्यों हैं भारत में हर वर्ष 1,000 नये व्यावसायिक पायलटों की जरूरत

अनंत अंबानी ने मंदिर को दिए 6 करोड़ रुपये, रखरखाव और पुनर्निर्माण के लिए भी दिए 12 करोड़ ..

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों राजराजेश्वरम ......