रूस ने अब फ्रांस को दी धमकी, आर्थिक प्रतिबंध लगाने को लेकर दिया था बयान
सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव


मास्को : यूक्रेन में रूसी सेना के बीच जारी जंग का आज सातवां दिन है. इस दौरान यूक्रेन की सेना समेत न जाने कितने लोगों की जाने जा चुकी है. इस बीच  रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के वित्त मंत्री चेतावनी भरे लहजे में असली युद्ध तक की धमकी दे दी है.


पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने फ्रांस के मंत्री को जुबान संभालकर बात करने की नसीहत भी दी है. ट्विटर पर दिमित्री मेदवेदेव ने लिखा कि आज कुछ फ्रांसीसी मंत्री ने कहा है कि उन्होंने रूस पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की. अपनी जुबान संभाल के जेंटलमैन. यह मत भूलो कि मानव इतिहास में, आर्थिक युद्ध अक्सर वास्तविक युद्ध में बदल जाते हैं.

दरअसल, फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रूस की जमकर आलोचना की थी. ले मायेर ने कहा, "हम रूसी अर्थव्यवस्था का पतन करेंगे. फ्रांसीसी मंत्री के इसी बयान पर 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति और 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे रूसी मंत्री मेदवेदेव ने कड़ी आपत्ति जताई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

चीन के शेनझेन में 'YMCA' की धुन पर थिरके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में बैठकर मुस्कुराते रहे शी जिनपिंग; देखें वायरल वीडियो

चीन के शेनझेन में 'YMCA' की धुन पर थिरके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में बैठकर मुस्कुराते रहे शी जिनपिंग; देखें वायरल वीडियो..

​अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी चीन यात्रा के दौरान अपने सबसे पसंदीदा और चर्चित गाने YMCA की ......

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी का संबोधन: भारत, फ्रांस और ब्राजील की आर्थिक व सामाजिक चुनौतियों को बताया एक जैसा..

राहुल गांधी ने भारत की स्थिति की तुलना फ्रांस, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से करते ......