हैदराबाद में 8 महीने की गर्भवती छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, फिर दूसरी मंजिल से फेंका तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गोलकोंडा स्थित TMREIS के एक स्कूल हॉस्टल में 18 साल 8 महीने की छात्रा ने बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने से नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। 4 day old
एरर और खराब मौसम की वजह से एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कांग्रेस सांसदों के आरोप पर आई AI की सफाई केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2455 को टेक्निकल एरर और खराब मौसम की वजह से चेन्नई डाइवर्ट करना पड़ा. इस फ्लाइट में कांग्रेस के कई सांसदों समेत करीब 100 यात्री सवार थे, जिनमें सांसद केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे. 11-Aug-2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को 2 महीने हुए पूरे अभी तक नहीं मिल सका मुआवजा 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश को 2 महीने पूरे हो चुके हैं, 11-Aug-2025
राहुल ने फिर साधा चुनाव आयोग पर निशाना...मुझसे एफिडेविट मांगना बंद करें, खुद दें इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है. हमें हर हाल में संविधान को बचाना है. 08-Aug-2025
पीएम मोदी का चीन दौरा से पहले लूला से बात और डोभाल की पुतिन से मुलाकात, क्या ये ट्रंप को है सख्त संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी चीन यात्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के साथ फोन पर हुई पीएम मोदी की बातचीत- ये तीन घटनाएं ऐसे समय पर सामने आई हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कड़े आर्थिक हमले किए हैं. 08-Aug-2025
हिमाचल प्रदेश : खाई में गिरी कार, जीजा-साले समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है. चंबा जिले के तीसा उपमंडल के चनवास इलाके में बीती रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया और यहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. 08-Aug-2025
सिहोरा में खुदाई में मिले सोने के कण और धातु, GSI की जांच जारी, बिनैका गांव में खुशी की लहर जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील के बेला और बिनैका गांव के बीच अब सोने की दस्तक सुनाई दे रही है. पिछले कुछ समय से यहां खुदाई और मिट्टी के सैंपल की जांच चल रही थी. अब इस काम को अंजाम दे रहे विशेषज्ञों ने यह मान लिया है कि यहां सोने के कण और धातु पाए गए हैं. 08-Aug-2025
महाराष्ट्र चुनाव में कैसे हुई धांधली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने गिनाईं वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में गड़बड़ियों को लेकर एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक की मतदाता सूची दिखाते हुए इन दोनों राज्यों की वोटर लिस्ट में फर्जी वोटर्स का आरोप लगाया. 07-Aug-2025
राहुल गांधी ने आयोग के कारनामों को किया उजागर, 'सबूतों' के साथ गिनाईं वोटर लिस्ट की गड़बड़ियां कर्नाटक के बैंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट का उदाहरण देते राहुल गांधी ने टीका कुमारी आचार्य नाम की महिला वोटर का उदाहरण वीडियो स्क्रीन पर दिखाया. 35 साल की इस महिला मतदाता के घर का नंबर जीरो है. इनका EPIC नंबर SVF8280943 है. इस महिला के पति का नाम YTDTR है. 07-Aug-2025
पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा के कर्तव्य भवन का किया लोकार्पण, ये मंत्रालय होंगे यहां शिफ्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा के कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन का लोकार्पण किया. इस नए भवन में गृह मंत्रालय समेत कई अन्य अहम मंत्रालय शिफ्ट हो रहे हैं. 06-Aug-2025
राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली जमानत, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी मानहानि केस में बुधवार को जमानत मिल गई है. झारखंड के चाईबासा की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है. 06-Aug-2025
न्यायपालिका तय नहीं करेगी कि कौन सच्चा भारतीय है, कौन नहीं...राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बोलीं प्रियंका सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ी टिप्पणी की थी. सेना के खिलाफ राहुल की कथित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा था कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली है? 05-Aug-2025
भारतीय सेना ने ट्रंप को दिखाया आइना, 1971 के अखबार की पुरानी क्लिप कर कहा- पाकिस्तान को दिया था 2 अरब डॉलर के हथियार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर मचे घमासान के बीच भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने 1971 के अखबार की एक पुरानी क्लिप शेयर की है. भारतीय सेना ने यह क्लिप शेयर कर ट्रंप को आईना दिखाने की कोशिश की है. 05-Aug-2025
उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा, पहाड़ों से सैलाब के साथ बहकर आया मलबा, कई घर तबाह, रेस्क्यू जारी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. यहां गंगोत्री धाम और मुखवा के पास धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से एक नाला उफान पर आ गया. नाले का पानी बहुत तेज़ी से पहाड़ी से निचले इलाकों की तरफ बहकर आया, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. 05-Aug-2025
जम्मू-कश्मीर : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. 79 वर्षीय सत्यपाल मलिक ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली. 05-Aug-2025
तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट में नाम मौजूद, चुनाव आयोग ने दिए सबूत बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि उनका नाम नई वोटर लिस्ट में नहीं है. जिसका जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट में नाम दिखा दिया है. 02-Aug-2025
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला, कहा-लोकसभा चुनाव में भी हुई थी धांधली राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक बार फिर जोरदार जुबानी हमला बोला है. राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के एनुअल लीगल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में चुनाव आयोग का अस्तित्व नहीं रह गया है. 02-Aug-2025
रेप केस : प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, कोर्ट का फैसला सुनते ही रो पड़ा पूर्व JDS सांसद बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद प्रज्वल रेवन्ना कोर्ट में भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा. फैसला सुनने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते समय भी वह रोता रहा. 01-Aug-2025
अमेरिका के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर बोली सरकार, कहा-आगे हर संभव कदम उठाएंगे पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच चार दौर की द्विपक्षीय बैठकें हुईं. समझौते को अंतिम रूप देने के लिए कई अहम बैठकें हुईं. आयात पर 10 से 15 फीसदी टैरिफ की बात थी. द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बात हुई थी. 31-Jul-2025
मालेगांव ब्लास्ट केस : एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपी को किया बरी कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि कोई विश्वसनीय और पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं और संदेह के आधार पर किसी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता है. 31-Jul-2025
तेजस्वी का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-नहीं दिया 80 हजार करोड़ का हिसाब, राज्य का अब तक सबसे बड़ा घोटाला तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि हम पहले से कहते आ रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार का एक इंजन अपराध में और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है. बिहार में आज जो अपराध और भ्रष्टाचार की स्थिति है, वह चिंताजनक है. 30-Jul-2025