बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर इस वक्त इनके ब्रेकअप की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब समझ आ रहा है कि ये सब अफवाहें हैं। दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों और वीडियो से उनके ब्रेकअप की बात पर कहीं न कहीं विराम जरूर लग गया है।
इस पर फैंस भी जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। जब मलाइका ने अर्जुन के परिवार के साथ-साथ बहनों अंशुला कपूर और जान्हवी कपूर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, तो ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की बात करें, तो अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आईं। कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को कबूल कर लिया।
मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की ख़बरें महज अफवाह, दिखे एकसाथ
टैग:
#MalaikaArora, #ArjunKapoor, #Breakup, #SocialMedia, #BollywoodActress, #AnshulaKapoor, #JanhviKapoor
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर