निकी मिनाज पर ड्रग्स कैरी करने का आरोप पुलिस ने किया गिरफ्तार
निजी मिनाज


एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टार्स के ड्रग्स का सेवन करने की बातें बहुत आम हैं। इससे जुड़ा कोई मामला सामने आने पर कार्रवाई भी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ रैपर और सॉन्ग राइटर निजी मिनाज के साथ। उन्हें एम्सटर्डम में ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

निकी मिनाज पर ड्रग्स कैरी करने का आरोप

निकी मिनाज 'पिंक फ्राइडे' और 'बिलबोर्ड' को लेकर लाइमलाइट में आई थीं। वह अपने गानों के लिए लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी निकी मिनाज काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर निकी मिनाज सुर्खियों में हैं, लेकिन इसकी वजह उनके गाने नहीं, बल्कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होना रहा है। उन्होंने एरपोर्ट से वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि ऑफिसर्स उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

निकी ने शेयर किया था ये वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि निकी के सामान की चेकिंग की बात चल रही है। पुलिस अधिकारी उन्हें पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते हैं। पुलिस उन्हें बार-बार गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, लेकिन वह कहती हैं कि जब तक उनका वकील नहीं आएगा, तब तक नहीं जाएंगी। हालांकि, अब रैपर को छोड़ दिया गया है।

निकी मिनाज के बैग में पाया गया मारिजुआना

निकी मिनाज 'पिंक फ्राइडे 2 वर्ल्ड टूर' के लिए एम्सटर्डम से इंग्लैंड जा रही थीं। यहां उनका कॉन्सर्ट था। एयरपोर्ट पर ही उन्हें ड्रग्स कैरी करने के आरोप में पुलिस स्टेशन ले जाया गया। दावा किया गया है कि निकी के बैग में मारिजुआना पाया गया था। इस केस में उन्हें अरेस्ट किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। निकी ने पुलिस अधिकारियों को फाइन पे किया, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। उन्होंने कितना फाइन पे किया, इसकी जानकारी नहीं आ सकी है।


अधिक मनोरंजन की खबरें