टैग: #ज्येष्ठ माह, #शुक्ल पक्ष, #दशमी तिथि,
गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगा आपका भाग्य
गंगा दशहरा का त्योहार


हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 16 जून को पड़ रहा है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान और दान करने का अधिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कार्यों को करने से इंसान को बुरे कर्मों छुटकारा मिलता है और भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

गंगा दशहरा पर करें ये दान

  • गंगा दशहरा पर सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस चीज का दान करने से धन में वृद्धि होती है।
  • इसके अलावा मौसमी फल और सत्‍तू का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • इस पर्व पर गाय का दान करना महादान माना गया है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • गंगा दशहरा पर शरबत से भरा मिट्टी का कलश भी दान कर सकते हैं। इससे इंसान को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • श्रद्धा अनुसार धन और अन्न का भी दान करना चाहिए।
  • सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजें दान करें। मान्यता है इन चीजों को दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।


अधिक धर्म कर्म की खबरें