चार बजे से ही शुरू हो गए थे शोज फैंस ने कल्कि 2898 को बताया ब्लॉकबस्टर
फाइल फोटो


इस साल की मचअवेटेड और भारत की सबसे महंगी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पदुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं। इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाग अश्विन ने। कल्कि 2898 एडी दुनिया भर में लगभग 8500 स्क्रीनों पर पांच भाषाओं में रिलीज की गई।

'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसकी कहानी भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि को लेकर बनाई गई है, जिसे मॉर्डन अवतार में दिखाया गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु का कल्कि अवतार अंतिम अवतार होगा, जो वे कलयुग में लेंगे। इसी को फिल्म में दिखाया गया है, जहां बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और अधर्म का विनाश होगा। कल्कि आज यानी 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और कुछ ही पलों में ट्वीटर पर इसके रिएक्शन्स भी आने लगे।

सुबह से शुरू हो गए थे शो

दरअसल साउथ में प्रभास की कल्कि 2898 एडी के शोज सुबह के चार बजे से ही शुरू हो गए थे और इन्हीं को देखकर फैंस ने अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा फर्स्ट हाल्फ, इसके साथ उसने हार्ट वाले इमोजी शेयर किए। वहीं भैरवा की परफॉर्मेंस को उसने फायर वाले इमोजी के साथ शेयर करते हुए लिखा इट्स नागी डे।

लगभग 30 मिनट का महाभारत सीक्वेंस, हर एक फ्रेम डिवाइन और जादुई होगा। एक यूजर ने लिखा, क्या मूवी है... क्या विजन है। नागी आप ग्रेट हैं। कुछ ही फिल्में हैं,जो ऐसा इम्पैक्ट दे सकती हैं। फाइनली प्रभास के फैंस खुश हैं...

सेकेंड हाफ का 80% एक्शन है। कल से पक्का सिनेमाघरों में भीड़ लगने वाली है। वहीं भीष्मा टॉक्स नाम के एक यूजर ने लिखा- #कल्कि2898एडी -साइंस फिक्शन के साथ माइथोलॉजी पर एक सिनेमाई प्रतिभा...सेकेंड हाफ में कई एलिमेंट्स आपको अचंभित कर देंगे खासतौर पर इसका क्लाइमेक्स। क्लाइमेक्स में #अमिताभ और #प्रभास #कमलहसन के बीच सीक्वेंस...हर किरदार की कैमियो उपस्थिति महसूस हुई।


अधिक मनोरंजन की खबरें