खेलो इण्डिया वूमेन्स जूडो लीग में बेटियों ने दिखाया अपना हुनर
फाइल फोटो


खेलो इण्डिया वूमेन्स जूडो लीग की प्रतियोगिता यू.पी. जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में लखनऊ जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गयी।  कार्यक्रम का शुभारंभ यू.पी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया द्वारा किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त हरदोई बाराबंकी एवं लखीमपुर आदि जिलों से भी विभिन्न टीमों ने भाग लिया तथा अलग-अलग भारवर्ग में लगभग 100 से अधिक जूडोका बालिकाओं ने हिस्सा लिया।  

सुधीर हलवासिया ने बताया  उत्तर प्रदेश में लखनऊ के साथ- साथ आज मुरादाबाद सहारनपुर तथा कानपुर में भी जिला स्तरीय जूडो वूमेन्स लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  


अधिक खेल की खबरें

"अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय और सभी प्रकार के क्रिकेट से संन्यास, 17 साल के शानदार करियर को कहा अलविदा"..

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान ......