सपा ने किया लखनऊ के छह प्रत्याशियों सहित 10 उम्मीदवारों की घोषणा
फाइल फ़ोटो


लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार सुबह लखनऊ के छह उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। लखनऊ मध्य से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है जबकि लखनऊ पूर्वी से पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर फिर से दांव लगाया गया है। अनुराग भदौरिया इसी क्षेत्र से एक उपचुनाव में सपा प्रत्याशी थे और हर गये थे !


लंबे इंतजार के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी ने लखनऊ के जिन उम्मीदवारों की घोषणा की उसमें बीकेटी से पूर्व विधायक गोमती यादव , लखनऊ पश्चिम से अरमान , लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला और लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया और कैंट से पार्षद राजू गांधी को टिकट दिया गया है।

लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों में सरोजनी नगर विधानसभा को छोडकर अब तक कुल आठ पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। मोहनलालगंज में विधायक अमरीश पुष्कर को टिकट दिया गया है। मलिहाबाद से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मैदान में उतारा गया है लेकिन सुशीला के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार है। खास बात यह है कि अभी तक सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।
सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक अबरार अहमद का टिकट काट दिया गया है। इनकी जगह ताहिर खान को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह बछरावां से श्यामसुंदर भारती, बबेरू से विशंभर यादव और बांगरमऊ से मुन्ना अल्वी को मैदान में उतारा गया है।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी ..

लाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के ......

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

पीड़ित अक्षय कुमार नामक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव मंगलवार को तीन बार शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन उसकी ......