यूपी : पुलिस विभाग में 20 पीपीएस अधिकारियों का तबादला टैग:#PoliceDepartment, #UttarPradesh, #StateGovernment, #20PPSofficerstransferred, #पुलिसविभाग, #उत्तरप्रदेश, #राज्यशासन, #20पीपीएसअधिकारियोंकातबादलाFile Photoलखनऊ : पुलिस विभाग के 20 प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षकों का उत्तर प्रदेश राज्य शासन ने तबादला कर दिया है. बताया जा रहा तबादलों की लिस्ट लंबी हो सकती है. आने वाले दिनों में अभी बड़े पैमाने पर तबादला किया जा सकता है.अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, राजेश कुमार पाण्डेय को उप सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में नवीन तैनाती मिली है. अलका धर्मराज को उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, प्रदीप कुमार वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, बबीता सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है. नितेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मुरादाबाद, विभा सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना सहारनपुर, अलका भटनागर को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, महेंद्र पाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, ज्ञानवती तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना वाराणसी के पद पर भेजा गया है.इनके अलावा रजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय लखनऊ,अमित किशोर श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूं, रचना मिश्रा को सेक्टर अधिकारी सीबी सीआईडी गोरखपुर, अमित कुमार नागर को एसटीएफ लखनऊ की ही जिम्मेदारी दोबारा से मिली है. बृजेश कुमार सिंह को एसटीएफ लखनऊ, डॉ0 राकेश कुमार मिश्र को एसटीएफ लखनऊ, गीतांजलि सिंह को उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड एवं प्रोन्नति विभाग लखनऊ, जितेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ , अमृता मिश्रा को पुलिस मुख्यालय लखनऊ, प्रवीण सिंह चौहान को चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज और राहुल रूसिया को तकनीकी सेवायें लखनऊ के पद पर नयी तैनाती दी गई.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
नागौर के बारूद गोदाम में जोरदार धमाका: आग की लपटों से दहला बड़ली इलाका, 2 की मौत की खबर से मची सनसनी..राजस्थान के नागौर शहर अंतर्गत बड़ली क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक ......
उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री जा रही इनोवा नदी में गिरी, गुजरात के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 लापता..इस भीषण दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ......