रोटरी क्लब ने  भजन संध्या का आयोजन किया
फाइल फोटो


लखनऊ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ ने सत्र का प्रारंभ भजन संध्या से किया । इस आयोजन में  मेयर लखनऊ सुषमा खर्कवाल  मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थीं।

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है अपने नए सत्र की शुरुआत में भजन संध्या का आयोजन करना एक बहुत ही सुंदर कदम है।इस अवसर पर महापौर को रोटरी पिन पहना कर रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ का  मानद सदस्य भी बनाया गया । 

रोटरी क्लब अध्यक्ष संगीता मितल ने बताया कि प्रोग्राम कॉर्डिनेटर पी पी अशोक भार्गव व मास्टर ऑफ़ सेरेमनी  रोटेरियन दिव्या प्रकाश  है।  
कार्यक्रम में अति सुन्दर भजन रोटेरियंस व उत्तम राम मंडली द्वारा प्रस्तुत किये गये। गणेश वंदना शिखा राज द्वारा प्रस्तुत की गई। भजन संध्या के पश्चात् प्रसाद वितरण की भी सुन्दर व्यवस्था की गयी थी।

रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ के 



पीडीजी सी पी अग्रवाल, प्रेसिडेंट संगीता मित्तल,आई पी पी प्रवीण मित्तल,पी पी वाई के गोयल,पी पी नरेश अग्रवाल, सेक्रेट्री अंजना अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, नीलम कपूर, कंचन अग्रवाल, रजनी भार्गव, पी पी दीपक मरवाहा, पी पी संगीता मरवाहा, पीईन गणेश अग्रवाल  व इनरव्हील क्लब आफ लखनऊ की प्रेसिडेंट मालविका गुप्ता, पी डी सी अल्का बंसल, सेकेट्री शिखा राज व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!

मिशन यूपी 2027: प्रियंका गांधी की सीधी एंट्री से बदला सियासी समीकरण, 4 रैलियों से गर्जेगा 'इंडिया' गठबंधन!..

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर ......

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......