भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी ने दी भारतीय टीम को बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भारत क्रिकेट टीम को बधाई दी है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि एशिया कप 2023 में शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन! जय हिंद!

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। 'ब्रजेश पाठक एशिया कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक विजय हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं पूरी टीम का अभिनंदन! जय हिंद!

इसी तरह केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को एशिया कप 2023 सुपर-4 के क्रिकेट मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध जीत हासिल की। शानदार खेल प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के मैचों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......