सुल्तानपुर रोड पर अवैध कालोनी पर चला एलडीए का बुलडोजर
प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।


लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने सुल्तानपुर रोड स्थित कासिमपुर में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।


प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि सर्वेश तिवारी व अन्य द्वारा गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में सुल्तानपुर रोड पर ग्राम-कासिमपुर में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए सरजोन सिटी नाम से कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता सत्यवीर व सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी। इस दौरान स्थल पर विकसित सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवॉल आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......