केक काटकर मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयन्ती
फाइल फोटो


लखनऊ।अग्रवाल शिक्षा संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ में रविवार 15 अक्टूबर 2023 को महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में हवन पूजन का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल  ने हवन पूजन विधिवत किया तथा महाराजा अग्रसेन की आरती में भारी संख्या में अग्रबन्धुओं ने हिस्सा लिया। 


अग्रवाल शिक्षा संस्थान के मंत्री सुधीर एस. हलवासिया ने बताया की शारदीय नवरात्रि प्रथम प्रतिपदा के दिन अग्रवंश संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा अग्रसेनजी की जयन्ती हर वर्ष उत्सव के रूप में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। हवन पूजन एवं आरती के उपरान्त महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर लखनऊ में पहली बार फलाहारी केक भी काटा गया। प्रसाद वितरण के साथ-2 केक वितरण भी हुआ। 




कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य अग्रबन्धु उपस्थित रहे, मुख्य रूप से डा0 जगदीश अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, लोकराम अग्रवाल, सी.पी. अग्रवाल,  राजेन्द्र गर्ग, रूपचन्द्र अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, मनोज हवेलिया, पवन गोयल, अनुपम मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल आदि कार्यक्रम में पधारे।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......