यूपी : मेरठ में साबुन फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल टैग:#UttarPradesh, #Meerut, #SoapFactoryExplosion, #उत्तरप्रदेश, #मेरठ, #साबुनकीफैक्ट्रीधमाकासाबुन फैक्ट्री में धमाके के बाद का मंजर मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक साबुन की फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. घयलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य में जुट गई. जानकारी के साबुन फैक्ट्री में आज अचानक उस समय धमाका हुआ जब लोग सुबह उठने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही धमाके की आवाज सुनी लोगों के होश उड़ गए. धमाके में बिल्डिंग के परखच्चे उड़ गए. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी है.बताया जा रहा है जिस वक्त यह हादसा हुआ समय फैक्ट्री में करीब 8 मजदूर मौजूद थे. ये सभी बुरी तरह से घायल हो गए. इन्समे चार लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. बचे लोगों को इलाज चल रहा है जिसमे एक-दो लोगों की हालत गंभी बताई जा रही है. मामला थाना लोहिया नगर क्षेत्र का है.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
जन्मदिन पर बच्ची को मिला सुनने का अनमोल उपहार, जयपुर में 4 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन..सवाईमानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल ने बताया कि बारां निवासी तनिष्का, सुपुत्री राकेश, का ......
यूपी : प्रदेश सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, दस जिलों के डीएम बदले .. प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता ......
आजम खान और अब्दुल्ला आजम झटका, दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में खारिज की याचिका ..समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को अदालत से ......