उप्र :  दो आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला
File Photo


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को दो आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में 2020 बैच की आईएएस निधि बंसल को सीतापुर का नया सीडीओ बनाया गया है। इससे पहले वे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी की जिम्मेदारी संभाल रही थी। अभिषेक गोयल को वीसी वाराणसी प्राधिकरण को विशेष सचिव खाद्य रसद बनाया गया है।

यूपी में पीसीएस अफसरों का स्थानांतरण
आईएएस अफसरों के बाद छह पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले हुए है। पीसीएस रामशंकर प्रथम को अलीगढ़ के नये सिटी मजिस्ट्रेट बनाये गये है। तबादले से पहले वे ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण थे।

श्याम कुमार को वाराणसी से गोंडा, रश्मि कुमारी को बरेली को मुरादाबाद भेजा गया है। इसी तरह आशाराम वर्मा को रायबरेली से एसडीएम मीरजापुर और सचिन राजपूत पीलीभीत को मुरादाबाद में नवीन तैनाती मिली है। उल्लेखनीय है कि शासन ने गुरुवार की आधी रात को उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......