लुलु मॉल में शुरू हुआ फ्लावर फेस्टिवल
इस फ्लॉवर फेस्टिवल का एक मात्र उद्देश्य लखनऊ की लोकल नर्सरीज को बढ़ावा देना और दर्शकों ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत करना है।


लखनऊ : लखनऊ के सबसे बड़े शॉपिंग गंतव्य लुलु मॉल में  शानदार फ्लॉवर फेस्टिवल शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन डायरेक्टर आईआईटीआर डा. भास्कर नारायण ने किया। यह फ्लॉवर फेस्टिवल 10 से 15 फरवरी तक चलेगा।


इस फ्लॉवर फेस्टिवल की ख़ास बात यह है कि इसमें लखनऊ की लोकल नर्सरी से पौधे मॉल लाए गए हैं इस फ्लॉवर फेस्टिवल में नर्सरी के मालिक अपने पौधौं एवं फूलों को दर्शकों को दिखा एवं बेच भी सकेंगे।

इस फ्लॉवर फेस्टिवल का एक मात्र उद्देश्य लखनऊ की लोकल नर्सरीज को बढ़ावा देना और दर्शकों ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सचेत करना होगा साथ ही दर्शक भिन्न-भिन्न तरह के पौधों एवं खुशबूदार फूलों से रूबरू हो पायेंगे, इस फ्लॉवर फेस्ट में देशी विदेशी सभी प्रकार के पौधे मौजूद हैं जैसे पोर्टुलाका, विंका (सदाबहार), सेलोसिया, ज़ीनिया, कोचिया इत्यादि ।

मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा यह फ्लॉवर फेस्टिवल हमारे लिए काफी खास है, इस फ्लावर फेस्टिवल के जरिये हम लखनऊ की लोकल नर्सरीज को बढ़ावा देना चाहते हैं। यह फ्लॉवर फेस्टिवल 6 दिन चलेगा जिसमे दर्शक मॉल में आके अपने पसंदीदा पौधे एवं फूल खरीद सकते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......