यूपी : मुख्तार अंसारी की मौत, पर उठे सवाल, डीएम ने दिए जांच के आदेश
मुख्तार अंसारी


बांदा : मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में बांदा डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, डीएम के आदेश के बाद तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है. जो मुख्तार अंसारी के मौत की जांच करेगी. पूर्व विधायक अंसारी का शाम को दिल का दौरा पड़ने से बांदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

उधर, सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा है कि ‘पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है. उन्होंने न्यायालय में अर्जी देकर पहले ही ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी. मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित, न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में. प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है. क्या मुख्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्जी के आधार पर कोई न्यायिक जांच के आदेश करेगी यूपी सरकार?’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जेल में बंद नेता मुख्तार अंसारी के निधन के बाद गुरुवार रात अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. इस बैठक में डीजीपी प्रशांत कुमार और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और हालात का जायजा लिया और अंसारी की मौत के कारण उत्पन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की.

गौरतलब है कि इस समय रमजान चल रहा है और आज शुक्रवार यानी जुम्‍मा है, इसलिए सभी मस्जिदों में मुसलमानों का जमावड़ा लगना तय है. पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की भी अपने समुदाय के सदस्यों के बीच रॉबिनहुड वाली छवि थी. डीजी (जेल) एस.एन. साबत ने एक बयान में कहा कि अंसारी रमजान के दौरान रोजा रख रहे थे और गुरुवार को रोजा तोड़ने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

"जब चुनाव नहीं लड़ते, तभी बनते हैं CM..." वाराणसी में अखिलेश यादव के इस बयान ने 2027 चुनाव से पहले बढ़ाई हलचल!..

मंगलवार को अपने वाराणसी दौरे पर पहुंचे अखिलेश यादव से जब मीडियाकर्मियों ने यह सवाल किया कि ......

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!

यूपी में दिवाली का बड़ा तोहफा: 1.89 करोड़ महिलाओं के खाते में पहुंची उज्ज्वला योजना की गैस सब्सिडी, सीएम योगी ने दी बड़ी राहत!..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कदम उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश ......