मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक, सीएम योगी ने बनाया फ्यूचर प्लान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में में मिली करारी हार का असर अब यूपी में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में साफ़ नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार यूपी में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी उन गलतियों को दोहराने के मूड में नहीं है, जो उसने लोकसभा चुनाव में की थी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर उपचुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए बैठक हुई।

इस दौरान बैठक में कई बड़े बदलाव किये गए हैं। खबर है कि आज सीएम आवास पर हुई बैठक में ये तय किया गया है कि आगामी चुनावों में अब सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी ही मैदान में उतारे जाएंगे। किसी को भी बीएस सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं दिया जाएगा।

बता दें आज की बैठक में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जातिगत समीकरण क्या है इस बात पर भी चर्चा हुई। इसी के साथ विपक्षी दल के प्रत्याशी कौन हो सकते हैं, क्या मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा में मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकते हैं या नहीं, मौजूदा समय की स्थितियां क्या है और पीडीए का अभी कितना असर इन क्षेत्रों में है जैसे कई सवालों पर भी गहन चर्चा और विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के CM योगी ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर 30 मंत्रियों की एक टीम बनाई है, जिसमें प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री नहीं हैं। सीएम योगी के इन स्पेशल 30 वाली टीम को अब यूपी के 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......