यूपी : बिजनौर में खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, मौत
सांकेतिक तस्वीर


बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के पिलाना गांव में तेंदुए ने हमला कर 60 साल की बुजुर्ग महिला की जान ले ली. घटना पर बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को खेत में तेंदुए ने अचानक महिला पर हमला कर उसे मार डाला.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान पिलाना गांव की रहने वाली संतोष देवी के रूप में हुई है. सिंह ने कहा, महिला अपने बेटों, सुबोध त्यागी और आमोद त्यागी के साथ जानवरों के लिए चारा इकट्ठा करने के लिए खेत में गई थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया.

महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चार घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों ने जाम को समाप्त किया.

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया. रेंजर के मुताबिक जानवर को पकड़ने के लिए चार पिंजरे लगाए गए हैं. वहीं दूसरी तरफ मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......