लखनऊ में भरभराकर गिरी 3 मंजिला इमारत, 4 की मौत, 20 ज्यादा घायल
राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ


लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया. शनिवार शाम ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई. मलबे में कई दबे गए. चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस समेत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर जा पहुंचीं. घायल लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.

राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के साथ राहत बचाओ कार्य शुरू कर दिया. इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

घटना की खबर लगते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये. इसके साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं. घायलों को शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है.

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में दवा कंपनियों का गोदाम चल रहा था. यहां शनिवार को बेसमेंट में काम चल रहा था. इसी बीच हादसा हो गया. अचानक इमारत टेढ़ी हो गई, लोग कुछ समझ पाते और जान बचाकर निकल पाते इससे पहले ही बिल्डिंग गिर गई.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश

देवबंद सनसनीखेज हत्याकांड: शादी में रोड़ा बनी प्रेमिका की छत पर गला घोंटकर हत्या, मां संग बाइक पर 10 KM दूर नहर में फेंकी लाश..

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित सैनपुर (शहजादपुर) गांव में एक दिल दहला ......

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज

रायबरेली कॉलेज बवाल: ABVP और सपा छात्र सभा में झड़प के बाद सियासी उफान; अखिलेश बोले 'PDA पर हमला', मंत्री ने कसा तंज..

उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज का गेट गुरुवार दोपहर उस वक्त अखाड़ा बन ......