फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपने बात रखी है, उन्होंने इस बिल का किया  स्वागत
फाइल फोटो


नई संसद में सबसे पहला बिल पारित होने वाला महिला आरक्षण विधेयक इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनोत, भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया और कीर्ति कुल्हारी ने विधेयक के लिए अपना समर्थन व्यक्त कर चुकी हैं। वहीं, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने कहा कि जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता...उसे सभ्य समाज के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती।

देश की नई संसद में पारित होने वाला पहला बिल महिला आरक्षण विधेयक था जो इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। आम लोगों से लेकर राजनेता, अभिनेता और अन्य मनोरंजन जगत की हस्तियां भी इसका समर्थन कर रही हैं। पहले प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनोत तो अब फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपने बात रखी है। उन्होंने इस बिल का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, उसे सभ्य समाज के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती। आगे बोले कि महिला आरक्षण विधेयक लेकर बेहद खुश हैं और इसे आशा की पहली किरण बताया। महेश भट्ट ने कहा कि यह तो पहली किरण है अभी आगे देखना कि सूरज कितना चमकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने कही थी ये बात

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक बताया था। उन्होंने कहा था कि अगला कदम इसका त्वरित और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन है। उन्होंने लंबित पड़े इस विधेयक के पारित होने का इंटरनेट मीडिया पर स्वागत किया है। अपनी एक पोस्ट में कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है। नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करना सही दिशा में उठाया गया कदम है।


अधिक मनोरंजन की खबरें

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट ने महिला आरक्षण विधेयक पर अपने बात रखी है, उन्होंने इस बिल का किया  स्वागत

विख्यात अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता ख्यांत्से नोरबू की "पिग एट द क्रॉसिंग" का विश्व स्तरीय वर्चुअल प्रीमियर 11 मई 2024 को..

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ख्यांत्से नोरबू, जिन्हें "द कप" और ट्रैवलर्स एंड मैजिशियंस जैसे मौलिक कार्यों के लिए जाना ......