शाह रुख खान की जवान ने रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड्स
फाइल फोटो


6 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने अब बॉक्स ऑफिस पर पांच हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म पहले ही अपने छप्परफाड़ कलेक्शन के लिए चर्चा में बनी हुई है। इस बीच फिल्म ने अब शानदार 35 दिनों का सफर पूरा कर लिया है।

जब जवान की मंजिल हुई मुश्किल  

जवान की शुरुआत भले ही काबिल-ए-तारीफ रही हो, लेकिन बीच में फिल्म को कई उतार- चढ़ाव भी देखने पड़े। जवान के मुकाबले में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 सीना ताने खड़ी थी, जिसने बीच में जवान के कलेक्शन पर असर भी डाला। मंजिल मुश्किल थी, लेकिन जवान ने भी घुटने टेकने से इंकार कर दिया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और फिल्म ने थिएटर्स में एक लंबा सफर तय किया।

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जवान 

जवान ने साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्में की राह में कई रिकॉर्ड्स तोड़े। मैदान में उतरने से पहले ही जवान ने कमर कस ली और ओपनिंग डे जबरदस्त कलेक्शन कर अपना दम दिखाया। पांच हफ्तों के कलेक्शन की बात करें तो जवान अब तक भारत में 627.05 करोड़ कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।

1 दिन- 75 करोड़

2 दिन- 53.23 करोड़

3 दिन- 77.83 करोड़

4 दिन- 80.10 करोड़

5 दिन- 32.92 करोड़

6 दिन- 26.52 करोड़

7 दिन- 23.83 करोड़

8 दिन- 21.90 करोड़

9 दिन- 19.10 करोड़

10 दिन- 32.30 करोड़

11 दिन- 37.26 करोड़

12 दिन- 16.25 करोड़

13 दिन- 14.80 करोड़

14 दिन- 9.40 करोड़

15 दिन- 7.95 करोड़

16 दिन- 7.61 करोड़

17 दिन- 12.25 करोड़

18 दिन- 14.95 करोड़

19 दिन- 5.45 करोड़

20 दिन- 4.86 करोड़

21 दिन- 4.84 करोड़

22 दिन- 5.97 करोड़

23 दिन- 5.05 करोड़

24 दिन- 8.46 करोड़

25 दिन- 9.38 करोड़

26 दिन- 6.85 करोड़

27 दिन- 2.05 करोड़

28 दिन- 1.95 करोड़

29 दिन- 1.86 करोड़

30 दिन- 1.14 करोड़

31 दिन- 2.35 करोड़

32 दिन- 2.96 करोड़

33 दिन- 1.05 करोड़

34 दिन- 1.02 करोड

35  दिन- 1.00 करोड़ (अर्ली ट्रेंड्स)

अधिक मनोरंजन की खबरें