जैसा कि आप जानते हैं सर्दियों में हरी सब्जियों की बहुत ज्यादा वैराइटी होती है जिसमें से एक है पालक। तो इस सब्जी के इस्तेमाल से कैसे आप अपने चेहरे और बालों को हेल्दी रख सकते हैं, चलिए जानते हैं विधि
पालक- शहद फेस मास्क-
सामग्री-
एक कप बारीक कटा पालक, एक टेबलस्पून शहद, एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, एक टेबलस्पून नींबू का रस
विधि-
- पालकर को धोकर मिक्सी में बारीक पीस लें।
- पिसे पालक में बाकी चीज़ें मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो ले।
- सूती कपड़े से मुंह पोंछकर मॉयस्चराइज़र लगाएं। त्वचा दमक उठेगी।
दही- पालक फेस मास्क-
सामग्री-
4-5 पालक के पत्ते, 2-3 टेबलस्पून दही
विधि-
- पालक के पत्ते अच्छी तरह धोकर मिक्सी में दही के साथ पीस लें।
- पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
- हफ्ते में दो बार यह फेस मास्क चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में त्वचा पर निखार दिखाई देने लगेगा।
पालक- बेसन फेस मास्क-
सामग्री-
10-15 पालक के पत्ते, 1-2 टेबलस्पून बेसन, 2-3 टेबलस्पून दूध, 1 टीस्पून शहद
विधि-
- पालक के पत्ते अच्छी तरह धोने के बाद मिक्सी में पीस लें।
- तैयार पेस्ट में दूध, शहद, बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
- दमकती त्वचा के लिए हफ्ते में दो बार यह पैक चेहरे पर लगाएं।
पालक कोकोनट ऑयल हेयर मास्क-
सामग्री-
एक कप पालक, 2 टेबलस्पून कोकोनट ऑयल, एक टेबलस्पून शहद
विधि-
- पालक धोने के बाद मिक्सी में पीस लें।
- इसमें शहद और कोकोनट ऑयल मिलाकर स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- आधे घंटे बाद किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
- हफ्ते में एक बार यह मास्क इस्तेमाल करें।