बॉलीवुड के ये फेमस लव बर्ड जल्द रचाएंगे शादी, अक्टूबर में होंगे एक दूजे के
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट (File Photo)


बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट बहुत जल्द  शादी करने जा रहे हैं. दोनों बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड में से एक हैं और अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.  रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड का यह सेलिब्रिटी कपल इस साल अक्टूबर में सात फेरे ले सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक कोई जानकारी नहीं है और नहीं इन दोनों के परिवार वालों के तरफ से किसी तरह कोई बात सामने आई है. 

सूत्रों की मानें तो रणबीर -आलिया पिछले साल ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन देश में फैली कोरोना महामारी की वजह से दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई थी. इसके बाद दोनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे.

अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले रणबीर-आलिया कई मौकों पर साथ दिखाई देते हैं. दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं और अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार भी करते हैं. फैंस भी अब जल्द ही उनकी शादी की उम्मीद लगाए हुए हैं. दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक मनोरंजन की खबरें

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित

रति गलानी को इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से किया गया सम्मानित..

एंटरटेनमेंट इंडसट्री में गलानी की जर्नी दो दशकों से अधिक समय तक फैली हुई है, जिसमे अनगिनत ... ...