नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है. गौरतलब है कि इस मुकाबले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाये थे. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद शेष रहते ही मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया था.
12 लाख रुपये का जुर्माना
बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आईपीएल ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.
ईशान किशन की पारी गई बेकार
आईपीएल सीजन 15 के अपने पहले मैच मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इस दौरान रोहित शर्मा 41 रन बनाकर आउट हुए लेकिन ईशान ने एक शानदार पारी खेली और 48 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए.
5 बार की चैंपियन है मुंबई
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की अब तक की सबसे सफल टीम रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता है. रोहित 2013 से मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और अब तक कुल 130 मैच खेले हैं, जिसमें 75 मैच जीते हैं और 51 मैच में मुंबई को हार मिली है जबकि 4 मैच टाई खेले गए है.